फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोड बढ़ते ही फुंक रहे मीटर, एक दिन में 200 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले वर्ष की तुलना में 19.05 लाख यूनिट बढ़ा लोड, ट्रिपिंग की समस्या बढ़ीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लोड बढ़ने से स्मार्ट मीटर जल रहे हैं जिससे बिजली सुविधा केंद्र में रोजाना 200 से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं। इस भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
जिले में स्मार्ट मीटर लगाने व बदलने का टेंडर एल एंड टी कंपनी को दिया गया है। जैसे ही बिजली सुविधा केंद्र में मीटर से संबंधित शिकायत आती है, वहां संबंधित फीडर की टीम को भेजकर मीटर बदलवाया जाता है। एक से 14 मई तक बिजली निगम के सभी चार डिवीजनों से अभी तक 10162 शिकायतें आई हैं। इस हिसाब से निगम में रोजाना 700 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों के समाधान के साथ-साथ निगम की ओर से ग्राहक की प्रतिपुष्टि भी डालनी अनिवार्य है। सबसे ज्यादा शिकायतें मेरठ रोड सब डिवीजन के उपभोक्ताओं की आ रही हैं। सेक्टर छह डिवीजन में मेरठ रोड व उसके आस-पास बसी सभी कॉलोनियां व ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन


तापमान में वृद्धि से बढ़ रहा लोड
बढ़ती गर्मी के कारण बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है। शहर का लोड इस माह की शुरुआत में 98.07 लाख यूनिट हो गया था। वहीं 2024 में यह लोड 78.57 दर्ज किया गया था, यानी पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 19.05 लाख यूनिट बिजली का लोड बढ़ा। लगातार लोड बढ़ने से ट्रिपिंग व लाइनलॉस बढ़ रहा है। 11 मई 2025 को शहर में कुल बिजली लोड 73.76 दर्ज किया गया जो कि वर्ष 2024 को 11 मई के दिन 63.25 था, इस दिन भी कुल खपत पिछले साल की तुलना में 10.51 लाख यूनिट ज्यादा दर्ज की गई।


आज इन जगहों की बत्ती रहेगी गुल
सब स्टेशन रामनगर से चलने वाले 11 केवी शिव कॉलोनी फीडर पर तकनीकी सुधार के चलते सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिव कॉलोनी फीडर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण से शिव कॉलोनी गली नंबर एक से 13 शिव कॉलोनी कैथल रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, भाट कॉलोनी व प्रेम कॉलोनी और ज्योति नगर के कुछ इलाके प्रभावित रहेंगे। वहीं 11 केवी के सेक्टर-33 फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगी। शहर का 11 केवी मंगल कॉलोनी फीडर सुबह पांच से आठ बजे तक लाइनों पर कार्य होने के कारण बंद रहेगा। इस मंगल कॉलोनी पार्ट दो, बजीदा रोड, रामदेव कॉलोनी के क्षेत्र में बिजली प्रभावित होगी।
विज्ञापन



बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगम में बिजली सुविधा केंद्र बनाया गया है जो 24 घंटे खुला रहता है। यदि किसी भी उपभोक्ता को बिजली से संबंधित शिकायत है तो वह 1912 व संबंधित सब डिवीजन के एसडीओ को फोन कर सकता है। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए एक मई से 31 सितंबर तक रोजाना सुविधा केंद्र में एक एसडीओ की रात्रि ड्यूटी लगाई गई है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें