फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पत्नी को दवा बताकर खिला दी गर्भपात की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कंबोपुरा गांव निवासी एक महिला ने पति पर गर्भपात कराने और दूसरी शादी करने जैसे आरोप लगाए हैं। महिला ने इसकी शिकायत एसपी को दी है। आरोप है कि उसके पति ने दवा के नाम पर गर्भपात की गोली खिला दी। दूसरी शादी करने के बाद उसे छोड़ने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले विजय निवासी गांव दतौली जिला सोनीपत के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां हुईं लेकिन एक साल से उसका पति विजय उसे प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार मई को उसके पति विजय ने सिर व पेट दर्द की दवा कहकर उसे एक गोली दी। उसने विश्वास कर दवा खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। एक दिन पहले पीड़िता की मां गुड्डी उसके पास आई थी। उसकी मां ने तबीयत खराब होने पर उसे सरकारी अस्पताल गन्नौर में भर्ती करवाया। जहां प्रीति का इलाज हुआ। डॉक्टरों ने गर्भपात की पुष्टि करते हुए मेडिकल प्रमाणपत्र जारी किया जो शिकायत के साथ पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें