फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट, महिला शक्ति समूह रोटरी क्लब व लिबर्टी शूज की ओर से रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिससे विभिन्न स्थलों पर फलों के 101 पौधे रोपित किए किए गए। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेयर रेनू बाला गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन आशुतोष त्रिखा, वैश्य ट्रस्ट के प्रधान व लिबर्टी ग्रुप के एमडी शम्मी बंसल व महिला शक्ति समूह की प्रधान अंजली बंसल ने भी पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण के संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन डाॅ पीके जैन ने रोटरी क्लब करनाल की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। असिस्टेंट गवर्नर आशुतोष त्रिखा ने रोटेरी डिस्ट्रिक्ट 3080 व रोटरी इंटरनेशनल द्वारा प्रतिपादित विभिन्न प्रकल्पों जैसे पोलियो उन्मूलन,सर्वाइकल केंसर का टीकाकरण,क्रत्रिम अंगों की उपलब्धता,स्कूलों में विद्यार्थियों हेतु बैचों का प्रबंध आदि की विवरण दिया।
शम्मी बंसल ने प्रकल्पों जैसे राजस्थान व देहली में भूमिगत जल के उत्थान व निर्मलीकरण के लिए बाधों का निर्माण आदि का उल्लेख करते हुए रोटरी क्लब के साथ रक्तदान शिविर, नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर, वाटर हार्वेस्टिंग कूपों की स्थापना और अन्य प्रकल्पों में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें