करनाल। गुरु नानक खालसा महाविद्यालय के बीएफएसआई पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा में पहले 10 में से छह स्थानों पर मेरिट में स्थान बनाकर परचम लहराया। प्रबंधन समिति की उपप्रधान कंवरप्रीत कौर विर्क ने मेरिट में आए विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्या प्रो. शशि मदान ने बताया कि रोजगारपरक डिग्री बीएफएसआई के पांचवें सेमेस्टर में हितेश ने 61.7 प्रतिशत अंकों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान, हर्षदीप कौर ने 67 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा, ईशनूर कौर ने 61.14 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां, टीना ने 57 प्रतिशत अंकों के साथ छठा, चंचल चौधरी ने 55.4 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां, करण ने 54.1 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां और चंचल ने 46.1 प्रतिशत अंकों के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा प्रो. चेष्टा अरोड़ा, प्रो. भावना शर्मा, प्रो. मनप्रीत कौर, प्रो. रीना जागलान और प्रो. अलका मौजूद रहे। संवाद