फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रेष्ठ पांच विषयों के अंकों पर बनेगी दाखिले की मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। इस बार मेरिट पिछली परीक्षा यानी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थी के श्रेष्ठ पांच विषयों के अंकों के आधार पर बनेगी। अंकों के हिसाब से जिन टॉप-5 विषयों में अधिक अंक होंगे, उन्हें ही गिना जाएगा। पूर्व में कुल अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाती थी।

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस बार मेरिट बनाने की व्यवस्था में यह परिवर्तन किया है। इसी के आधार पर पात्र विद्यार्थियों की सूची भी जारी की जाएगी। ताकि आवेदन में यदि कोई त्रुटि रह गई हो तो विद्यार्थी मेरिट लिस्ट लगने से पहले ही उसे दुरुस्त करा लें। इसके अलावा वेटेज और सीट आरक्षण की व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। प्रदेश आरक्षण नीति के तहत ही स्नातक कोर्स की कुल सीटों पर आरक्षण लागू किया जाएगा। इसी के आधार पर संबंधित श्रेणी के विद्यार्थी को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में विद्यार्थियों को कॉलेजों की दाखिला समितियां यही हिदायत दे रही हैं कि वे आवेदन फार्म में विषयों के अंकों को ध्यानपूर्वक भरें। इसके अलावा फार्म में ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि भी पूरी सतर्कता से दर्ज करें, एक बार दर्ज होने के बाद इसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ जून तक जारी रहेगी। विद्यार्थी आवेदन में 10 जून तक सुधार कर सकते हैं। वहीं महाविद्यालयों में 15 जून तक विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। ब्यूरो
विज्ञापन




ऐसे चलेगी दाखिला प्रक्रिया

- 09 जून तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।

- 10 जून तक आवेदन फार्म में कर सकते हैं संशोधन (ओटीपी आधारित)

- 11 जून को सभी आवेदकों की सूची जारी होगी। यदि फार्म में कोई आपत्ति होगी तो वह भी दर्शाई जाएगी।

- 15 जून तक कॉलेज कमेटियों की ओर से आवेदकों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।

- 16 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।

- 18 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 19 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।



विद्यार्थियों के लिए निर्देश

- 100 रुपये पंजीकरण शुल्क लगेगा।

- पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर ध्यानपूर्वक दर्ज करें, इसे बदला नहीं जा सकता।

- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से ही पंजीकरण होगा, इसी पर ही सभी तरह के ओटीपी आएंगे।

- पोर्टल पर पासवर्ड विद्यार्थी द्वारा ही सेट किया जाएगा।



कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी नौ जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार कक्षा 12वीं के टॉप-5 विषयों के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। इससे पहले 11 जून को आवेदकों की सूची भी जारी की जाएगी। ताकि फार्म संबंधित आपत्ति और त्रुटि को दूर किया जा सके। - डॉ. अनीता जून, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें