फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का, मरीजों की संख्या बढ़ी

Tue, 15 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को शहर का तापमान सीजन के सबसे निचले पायदान पर रहा। तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे सोमवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक शहर के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना हैं।
विज्ञापन


वहीं, सर्दी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में सीजनल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या भी कई गुना तक बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों व तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों पर पड़ा है। ठंड में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण दमा के मरीजों को भी सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अस्पतालों में भी मेडिसन के मरीजों संख्या की बढ़ गई है।

बीते सप्ताह तीन दिनों तक कोहरा छाए रहने के बाद मौसम ने अचानक यू टर्न लिया है। दिन के समय धूप खिलने से शहर के अधिकतम तापमान में थोड़ा सा उछाल आया है। लेकिन शहर का न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री तक कम होकर इस सीजन के  सबसे निचले स्तर 4.2 डग्री तक पहुंच गया है। मौसम में खुली ठंड के चलते 5.2 से 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही शीतलहर से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट से लोग सीजनल इंफेक्शन का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


सर्दी के चलते अस्पतालों में मेडिसन के मरीजों की संख्या कई गुना तक बढ़ गई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले सप्ताह तक सामान्य अस्पताल में मेडिसन के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 90 से 110 तक थी, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ ही इंफेक्शनल मरीजों की संख्या 250 का आंकड़ा भी पार कर गई है। इस संख्या में अभी ओर इजाफा होने की आशंका है।

बच्चों में बढ़ी निमोनिया की बीमारी
ठंड की वजह से बच्चों में न्यूमोनिया की बीमारी बढ़ी है, वहीं बड़े भी नजला, जुकाम, सिर दर्द व बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लेकिन इसमें भी सबसे अधिक परेशानी तंबाकू का सेवन करने वाले व दमा के मरीजों को हो रही है। मेडिसन विभाग के डाक्टर रूपक सैनी ने बढ़े मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि अक्सर ठंड में मरीज बढ़ जाते हैं, जरूरत है ठंड से बचने की।

वहीं मेडिकल कालेज की बाल रोग ओपीडी अचानक से बढ़ गई है। करीब 200 बच्चे चेकअप के लिए आ रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि ज्यादातर बच्चों को खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत आ रही है। पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो अभी इसमेें ओर इजाफा होने की आशंका है। सर्दी के मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और सर्दी से बचाएं।

सर्दी में इन बातों का रखें ध्यान
मेडिकल कॉलेज के पीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि सर्दी में ज्यादातर लोग सीजनल इंफेक्शन का शिकार हो रहे हैं। इसके लिए सही समय पर उपचार के साथ सर्दी से बचाव करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस समय अस्पताल में सबसे अधिक संख्या सीजनल इंफेक्शन के मरीजों की है। इसके लिए उन्हें ट्रीटमेंट के साथ सर्दी से बचाव भी जरूरी है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहने व ठंडा पानी पीने से बचें। इसके अलावा, सुबह शाम एक्सरसाइज करें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है, इन्हीं के ज्यादा चपेट में आना का डर रहता है।

तापमान में आएगी और गिरावट
मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक शहर के तापमान में और गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि इस समय शहर का तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है। यही नहीं सोमवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना है। गिरते तापमान से जिले में पाला पड़ने के भी आसार हैं, जिसका सीधा असर सब्जियों पर पड़ेगा, जबकि गेहूं की फसल के लिए यह ठंड फायदेमंद साबित होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें