फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक अंक लुढ़का पारा, कल बारिश के आसार

Sun, 02 Aug 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को बादल छाने और हवा चलने से तापमान एक अंक तक लुढ़का। बारिश नहीं हुई। 3 और 4 अगस्त को बारिश के आसार हैं।
जिले में शनिवार को बादल छाए रहे लेकिन बिना बरसे ही आगे बढ़ गए। तेज गर्मी के साथ 78 फीसदी तक पहुंची उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। आसमान में सुबह से ही काले बादल डेरा डाले रहे लेकिन बारिश न होने से केवल उमस का स्तर और अधिक बढ़ गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि जब तक तेज हवाओं के साथ भारी मानसूनी बारिश नहीं होती, तब तक इस उमस भरी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। इस सप्ताह में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। तीन और चार अगस्त को तेज बारिश की संभावना है। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिन और रात के तापमान में कम अंतर होने के कारण रात के समय भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। इस शुष्क मौसम और तीखी धूप ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है, जिन्हें धान की फसल बचाने के लिए अब पूरी तरह ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें