फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिख समुदाय की भावनाओं के अनुसार गुरुद्वारों का ध्यान रखें सदस्य

Thu, 12 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में आयोजित समागम में जानकारी देते सुरिंद्र सिंह रामगढिया और अन्य। स्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा की सिख संगत की ओर से गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में एक पंथक इकठ्ठ बुलाया गया। इसमें संगत ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। पूरी सभा ने एक स्वर में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुने हुए प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कमेटी के सभी सदस्य सिख समुदाय की भावनाओं के अनुसार गुरुद्वारों का ध्यान रखें। यदि सदस्य अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो आने वाले समय में 200-200 संगत के साथ इन चुने हुए सदस्यों के घरों के सामने धरने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सुरिंद्र पाल सिंह रामगढ़िया ने कहा कि जिस मकसद से पंथक समागम हुआ था, उसमें हम कामयाब हुए हैं। सभी वक्ताओं ने कहा कि आप कमेटी की ओर से चुन कर भेजे गए नुमाइंदे हो, आपको सिख भावना के अनुसार गुरुद्वारे की देखभाल करनी चाहिए। अपने मतभेद, लड़ाई-झगड़े एक तरफ रखकर हरियाणा की संगत के हित के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी नुमाइंदे सिख भावना के हिसाब से काम नहीं करते तो उनके घरों के सामने धरना दिया जाएगा और संगत के हिसाब से काम करने के लिए मजबूर किया जाएगा। बाबा सुखा सिंह कार सेवा वाले ने संगत के लिए गुरु के अटूट लंगर की सेवा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें