फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पेट्रोल पंप संचालकों की मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव व लोकसभा चुनाव के समय के पेट्रोल के रुपये न मिलने पर पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकारी अधिकारियों को उधार मे तेल देना बंद किया हुआ है। ऐसे में अधिकारियों को गाड़ियों में तेल डलवाने में काफी परेशानी आ रही है। क्योंकि जब अधिकारियों के ड्राइवर पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने जाते हैं तो पेट्रोल कर्मी उन्हें तेल डालने से मना कर देता है। ऐसे में अधिकारी अपनी जेब से सरकारी गाड़ियों में तेल डलवा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को होटल ज्वैलस में पेट्रोल पंप संचालकों की अहम मीटिंग है। इस बैठक में ही फैसला जाएगा कि एसोसिएशन का अगला कदम क्या होगा? हालांकि, बता दें कि एसो. पहले ही हड़ताल की चेतावनी दे चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नमस्ते चौक स्थित सक्षम पेट्रोल पंप व घरौंडा पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस बारे में पेट्रोल पंप संचालकों ने बैठकर कर निर्णय लिया था कि वह सरकारी गाड़ियों में पेट्रोल नहीं डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिलकर उन्हें कहा था कि यदि तीन अगस्त तक पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले बदमाशों को नहीं पकड़ा तो वह तीन अगस्त को एक दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। इससे पहले, शुक्रवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने आगामी रणनीति को लेकर बैठक बुलाई है। इसमें सुरक्षा से लेकर लूट के मामलों की समीक्षा की जाएगी और आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें