फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मीनाक्षी ने 1000 मीटर के-2 रेस में जीता कांस्य पदक

Fri, 05 Dec 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाड़ी मीनाक्षी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जिले की खिलाड़ी मीनाक्षी ने 1000 मीटर के-2 रेस में कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 दिसंबर तक उदयपुर की फतेह सागर लेक में किया गया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूरे देश से करीब 200 यूनिवर्सिटी के करीब 5000 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मीनाक्षी ने अपनी साथी सलोनी के साथ मिल कर 1000 मीटर के-2 रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरु गोरखनाथ वॉटर क्लब के संचालक परवीन ने बताया कि मीनाक्षी निरंतर अभ्यास करती है और उसी की बदौलत वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें