फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मिस्त्री ने फंदे लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
राजू फाइल फोटो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर की बहादुरचंद कॉलोनी में 32 वर्षीय राजू ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी और बच्चे स्कूल में थे। घर में मौजूद एक परिजन महिला ने युवक को फंदे पर लटका देखा। उसके चीखपुकार मचाने पर पुलिस बुलाई गई।

राजू पेशे से मिस्त्री था। परिवार में उसके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। परिजन के मुताबिक, शनिवार की सुबह राजू की पत्नी रोज की तरह काम पर चली गई थी। बच्चे स्कूल गए थे। घर में मौजूद परिजन महिला जब छत से नीचे आई तो उसने कमरे के अंदर राजू के शव को पंखे से लटका पाया। सूचना पर डायल-112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


-

पांच माह पहले मां का हो चुका है निधन

परिवार के सदस्यों ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व राजू की मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें