फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 54 अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए मेयर गंभीर, रोड़ा न अटकाएं अफसर

Fri, 12 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर की 54 अवैध कॉलोनी को वैध करवाने के लिए मेयर शैलजा संदीप सचदेवा गंभीर हैं। इसको लेकर वह लंबे समय से प्रयास कर रही हैं। भाजपा नेता संजय लाकड़ा ने इसको लेकर बयान जारी किया। लाकड़ा ने कहा कि इस मुद्दे पर मेयर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर हाउस की बैठक बुलाने के लिए निर्देश भी दे रही हैं। जिस प्रकार नगर निगम अधिकारियों द्वारा बार-बार हाउस की इस बैठक को टालने की कोशिश हो रही है, उससे ऐसा लगता है कि अंबाला शहर नगर निगम की अवैध कॉलोनी का वैध होना उन्हें और इस खेल को चलाने वाले लोगों को रास नहीं आ रहा। अब 17 दिसंबर को मेयर ने हाउस की बैठक बुलाने के लिए आयुक्त को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लाकड़ा ने कहा कि शहर की आम जनता लंबे समय से वैध अवैध के चक्कर और एनडीसी में होने वाले खेल से पीड़ित है। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्य कर रही हैं, यदि इन कॉलोनियों को समय रहते वैध कर लिया गया तो यहां पर होने वाली संपत्ति की खरीद फरोख्त बढ़ने से सरकार को भी राजस्व का फायदा होगा। लाकड़ा ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को लेकर मेयर शैलजा संदीप सचदेवा पूरी तरह से संजीदा है और इसीलिए वह बार-बार हाउस की बैठक बुलाकर एक ही बार में अंबाला के 54 कॉलोनियों के निवासियों को राहत पहुंचाना चाहती हैं, लेकिन कुछ लोग इस काम में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें