फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बड़ागांव में माता का मेला शुरू, भक्त ध्रुव नाटक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। श्री शाकुंभरी मैया ड्रामेटिक क्लब बड़ागांव की ओर से शुक्रवार की रात से पंचायत घर में माता का मेला शुरू हो गया। भक्तराज ध्रुव का नाटक प्रस्तुत किया गया। शनिवार को सत्यवान सावित्री नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ागांव स्थित माता के मंदिर में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आकर लोगों ने माथा टेका। गांव के हर वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। क्लब के सदस्यों ने मातारानी का पूजन किया। इसके बाद नाटक का मंचन किया गया। इसमें दिखाया गया कि ध्रुव भगवान विष्णु के भक्त बने तो बचपन से अपनी सौतेली मां की ओर से अपमानित किए गए। इसके बाद घर छोड़ दिया और भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की। अपनी दृढ़ भक्ति से उन्होंने भगवान विष्णु को प्रसन्न किया, जिन्होंने उन्हें ''''ध्रुवपद'''' का वरदान दिया। जिससे वे ध्रुव तारे बन गए। उन्होंने कुछ समय तक राजा के रूप में शासन भी किया और अंततः मोक्ष प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें