फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल इंटरनेशनल स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने एनडीए परीक्षा की उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के करनाल इंटरनेशनल स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) लिखित परीक्षा को पहले ही वर्ष उत्तीर्ण किया है। विद्यार्थियाें की सफलता को विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की देन माना जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ये परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित हुई थी और इसका परिणाम एक अक्तूबर 2025 को घोषित किया गया है। इसमें विद्यालय के आदित्य, परमवीर जागलान, आर्यन घंघास, अंशु, जनीत कुमार, प्रंशु कुमार, आदित्य चौधरी, प्रभावजीत सिंह, ललित शर्मा, दिव्यांश सिंह, राम प्रताप, मृत्युंजय, प्रत्युष कुमार, विराट राज, अभिनव, सुषांत, शिवांशु कुमार और शिवम ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चेयरमैन कर्नल अरुण दत्ता, जेनेसिस क्लासेज के एमडी जितेन्द्र अहलावत व विद्यालय निदेशक प्रकाश जोशी ने विद्यार्थियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। अब ये सभी विद्यार्थी सेवाओं की चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार में भाग लेंगे, जो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें