फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल के सेक्टर-3 की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

Sat, 08 Feb 2025 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करीब सुबह 10:00 बजे लगी इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्टरी में मौजूद केमिकल्स के कारण बार-बार धमाके हो रहे हैं, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के सेक्टर-3 स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्टरी से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर 20 से ज्यादा दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

आग बुझाने में जुटी दमकल टीमें, भारी भीड़ मौके पर

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग के कारण आसपास के इलाके में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौजूद हैं, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

अभी तक आग पर काबू नहीं, धमाकों से दहशत

विज्ञापन

करीब सुबह 10:00 बजे लगी इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्टरी में मौजूद केमिकल्स के कारण बार-बार धमाके हो रहे हैं, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिससे वहां भारी भीड़ लग गई है।

फैक्ट्री में मौजूद लोगों की तलाश जारी

विज्ञापन

प्रशासन यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आग लगने के समय फैक्टरी में कितने लोग मौजूद थे और किसी के हताहत होने की संभावना है या नहीं। फायर ब्रिगेड और प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें