- 2019 में पुलवामा में हवलदार बलजीक ने बलिदान से पहले एक आतंकी को किया था ढेर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। पुलवामा में आतंकियों की फायरिंग में 12 फरवरी 2019 को बलिदान हुए हवलदार बलजीत सिंह की पत्नी अरुणा का कहना है कि आतंकियों की सफाई के लिए भी सरकार को बड़ा अभियान चलाना चाहिए। तभी बलिदानियों के परिवार को सांत्वना और शहीदों को श्रद्धांजलि मिलेगी।
अरूणा बताती हैं, हवलदार बलजीत सिंह 50 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। 12 फरवरी की रात करीब 2.30 बजे इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही रत्नीपोरा इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। आतंकी एक घर व स्कूल में जा छिपे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में शहीद बलजीत सिंह ने एक आतंकी को ढेर कर दिया, तभी सामने से आतंकियों की गोली ने बलजीत सिंह सहित दो जवानों को घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।