फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, सास और पति पर हत्या की प्राथमिकी

Thu, 08 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/मूनक। गगसीना गांव में मंगलवार की रात विवाहिता रूपा (30) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जब परिजनों ने कमरा खोलकर देखा तो महिला का शव चुनरी से लटका था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मूनक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। विवाहिता के भाई रूपेश ने मृतका के पति मनदीप और सास शीला देवी पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मूनक थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

तहरीर के अनुसार, मंगलवार रात को रूपा अपने कमरे में थी। जब काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खोला जहां उसका शव फंदे पर लटका था। पुलिस टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतका के कैमला गांव निवासी भाई रूपेश ने आरोप लगाया कि रूपा का पति मनदीप और उनकी सास शीला देवी अक्सर उनकी बहन के साथ झगड़ा करते थे। जीजा मनदीप और उनकी माता शीला देवी ने उनकी बहन रूपा की गला घोंटकर हत्या की है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने रूपा के शव को फंदे पर लटकाया है। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में किया था प्रेम विवाह

रूपा का मायका घरौंडा के कैमला गांव में है। उसने वर्ष 2015 में गगसीना गांव के मंदीप से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से लगातार परिवार में घरेलू विवाद रहता था। मंगलवार रात को भी घर में कहासुनी हुई थी। रूपा का एक बेटा करीब 7 साल का है। दूसरा बेटा दो महीने का है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों की देखभाल को लेकर परिवार चिंतित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें