फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रेम विवाह के छह माह बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव सदरपुर निवासी युवती की गांव मोहदीनपुर निवासी युवक के साथ अप्रैल में शादी हुई थी। लड़की के परिवार वालों को बुधवार शाम सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है, इसके बाद वे उसके ससुराल पहुंचे। वहीं ससुराल वालों ने कहा कि युवती को टीबी की बीमारी थी। जिसका इलाज चल रहा था। उसे इलाज के लिए पीजीआई भी ले जाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी स्वस्थ थी। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की सामान्य कार्रवाई करके वारिसों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें