फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बीजना गांव निवासी काजल (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसका पति सुनील शराब पीकर झगड़ा करता था। इसी से परेशान होकर उनकी बेटी ने जान दी है। मृतक महिला का एक दो साल का बेटा है।
विज्ञापन


निगदू निवासी विवाहिता की मां ने बताया कि काजल की शादी आठ साल पहले बीजना गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। वह शराब का नशा करता था। नशे में काजल के साथ झगड़ा करता था। इसी परेशानी के चलते बेटी काफी दिनों तक मायके में रही। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि छह दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। सोमवार सुबह उनके पास दामाद सुनील का फोन आया। सुनील ने बताया कि काजल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो सुसराल में कोई नहीं मिला। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता को फंदे से उतारा और शव को शवगृह पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें