असंध की एक विवाहिता की जहर गटकने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।। इसके चलते असंध पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित तीन लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
असंध के वार्ड नंबर 15 में रहने वाली 38 वर्षीय अनीता की सोमवार को जहर से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अनीता के ससुरालियों ने उससे मारपीट कर जबरन जहर डालकर उसकी हत्या की है।
मृतक के पिता जींद के घड़वाली खेड़ा निवासी सत्यनारायण ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व अनीता की असंध के राजेंद्र से शादी की थी। राजेंद्र फौज में नौकरी करता है और शादी के करीब 12 साल तक सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद राजेंद्र जब भी ड्यूटी से छुट्टी पर घर आता तो अनीता से शराब के नशे में मारपीट करता था।
राजेंद्र के ड्यूटी पर जाने के बाद राजेंद्र का भाई रामबीर व भाभी बिमला भी अनीता को प्रताड़ित करते थे। इसके चलते पिछले पांच साल से अनीता के परिवार से साथ संबंध अच्छे नहीं थे। सोमवार को राजेंद्र ने अपने भाई व भाभी के साथ मिलकर अनीता से मारपीट कर उसके मुंह में जहर देकर उसे मार दिया।
पुलिस ने राजेंद्र, रामबीर व बिमला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सूरजभान ने बताया कि मृतक के पिता सत्यनारायण के बयान पर पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विवाहिता की मौत पर बवाल
असंध की एक विवाहिता की जहर गटकने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।। इसके चलते असंध पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित तीन लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
असंध के वार्ड नंबर 15 में रहने वाली 38 वर्षीय अनीता की सोमवार को जहर से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अनीता के ससुरालियों ने उससे मारपीट कर जबरन जहर डालकर उसकी हत्या की है। मृतक के पिता जींद के घड़वाली खेड़ा निवासी सत्यनारायण ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व अनीता की असंध के राजेंद्र से शादी की थी।
राजेंद्र फौज में नौकरी करता है और शादी के करीब 12 साल तक सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद राजेंद्र जब भी ड्यूटी से छुट्टी पर घर आता तो अनीता से शराब के नशे में मारपीट करता था। राजेंद्र के ड्यूटी पर जाने के बाद राजेंद्र का भाई रामबीर व भाभी बिमला भी अनीता को प्रताड़ित करते थे।
इसके चलते पिछले पांच साल से अनीता के परिवार से साथ संबंध अच्छे नहीं थे। सोमवार को राजेंद्र ने अपने भाई व भाभी के साथ मिलकर अनीता से मारपीट कर उसके मुंह में जहर देकर उसे मार दिया। पुलिस ने राजेंद्र, रामबीर व बिमला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सूरजभान ने बताया कि मृतक के पिता सत्यनारायण के बयान पर पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
सेक्टर पांच मेें भिड़े दो पक्ष
सेक्टर पांच में सोमवार देर रात एक घर में घुसकर डंडों व बिंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ने और घर के लोगों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। वारदात में चार लोगों को चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शिकायत देने के लिए कहा।
समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष सेक्टर चार चौकी में पहुंचे हुए थे। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी। सेक्टर पांच में रहने वाले रेशम बजाज के पुत्र की सोमवार रात अनमोल गार्डन में शादी थी। शादी पर पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार के परिवार को भी बुलाया गया था। विवाह समारोह के दौरान अशोक के बेटे की समारोह में आए युवक से कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद अशोक का परिवार अपने घर पर आ गया। इसी बीच अशोक के परिवार के युवकों ने रेशम बजाज के रिश्तेदारों की कार का शीशा तोड़ दिया। रात करीब एक बजे रेशम बजाज के परिजन समारोह से फारिग होने के बाद अशोक के घर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने कार के शीशे तोड़ विक्रांत, कंवलजीत, सागर व सुलोचना को मारपीट कर घायल कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाें पक्षों को चौकी में बुलाया। सेक्टर चार चौकी प्रभारी हुकम चंद ने बताया कि सेक्टर पांच में दो पक्षों में मारपीट हुई है। गाड़ी के शीशे भी टूटे हैं। दोनाें पक्षों की ओर से शिकायत आई है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
दवा के धोखे में जहर गटकने से मौत
जहरीली दवा को पेटदर्द की दवाई समझकर गटकने वाले युवक की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई की है। मेरठ रोड स्थित सूरज नगर के रहने वाले 25 वर्षीय पॉपिन को मंगलवार अलसुबह अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई।
पॉपिन ने घर पर रखी दवा को पेटदर्द की समझकर गटक लिया। दवाई गटकते ही हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां मंगलवार दोपहर को उसकी मौत हो गई।
बसंत विहार से शव बरामद
थाना सिविल लाइन पुलिस ने बसंत विहार के हाईवे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पहचान के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। अब पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाईवे के फुटपाथ पर अज्ञात का शव पड़ा है। मृतक के पास से खाली बोतल भी बरामद हुई है। प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लगता है कि व्यक्ति की मौत बीमारी या किसी जहरीले जंतु के काटने से हुई है।