करनाल। शहर के सभी मुख्य द्वारों को रंगीन रोशनी वाली लाइटें लगाकर और आकर्षक बनाया जाएगा। निगम कार्यालय के बाहर भी रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी। नेहरू पैलेस और पटेल मार्केट का सौंदर्यीकरण होगा। हांसी रोड से बगवाड़िया गैस एजेंसी तक बरसाती नाले का निर्माण होगा। नोवल्टी रोड पर भी बरसाती नाले का निर्माण होगा। घोघड़ीपुर पुल से शिवपुरी को जाने वाली सड़क को अब कंक्रीट से बनाया जाएग। रास्ते पर स्ट्रीट लाइट लगेंगी।
बुधवार को बैठक में मेयर रेणुबाला गुप्ता ने इस संबंध में निर्देश दिए। बैठक में मॉडल टाउन शिवपुरी के लिए जाने वाली सड़क की मरम्मत करने के निर्देश भी दिए गए। सेक्टर-12 स्थित ग्रेस होटल से आईटीआई चौक को जाने वाले सड़क के टी-पॉइंट तक मॉडल टाउन की सड़क को चौड़ा करने, आरसीसी नाला और सेंट्रल वर्ज का निर्माण कराया जाएगा। रेडक्रॉस मार्केट से पुराने सुविधा शोरूम तक बरसाती नाले और कंक्रीट की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। ढींगा खेड़ा को जाने वाले सड़क की भी मरम्मत होगी। बैठक में कहा गया कि सबसे पहले इन 16 विकास कार्याें के बारे में सर्वे करना होगा। गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण भी करना होगा।
विज्ञापन
बैठक में अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार, कार्यकारी अभियंता ओपी करदम, तकनीकी विशेषज्ञ सतीश शर्मा, सहायक अभियंता (विद्युत) अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।