फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिवाली के लिए सजे बाजार, लाइटों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेहरू पैलेस बाजार को भी रंगबिरंगी लाइटों से सजाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बाजारों में दिवाली की रौनक दिखने लगी है। नेहरू पैलेस मार्केट एसोसिएशन की ओर से पूरे बाजार को आकर्षक रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके साथ ही दुकानों पर विशेष तौर पर छोटे बल्बों की झालरें और फ्लावर दीये भी बाजार में आए हैं, जो ग्राहकों की पसंद बने हैं।
शहर में मार्केट तो कई हैं, लेकिन नेहरू मार्केट एसोसिएशन हर साल दीपावली पर बाजार को आकर्षक तरीके से सजाती है। एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने रविवार को अन्य व्यापारियों के साथ बाजार में सजावट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी मुख्य मार्गो पर लाइटें लगाई गई हैं, इसके साथ ही बाजारों को रंगबिरंगे कंडीलों व रंगीन कागज की झालरों से भी सजाया गया है। ये लगातार धनतेरस के बाद दिवाली तक सजी रहेगी। ताकि ग्राहकों को भी यहां सुखद अनुभव हो। बड़ी संख्या में लोग रात को यहां सजावट देखने पहुंचते हैं। फोटो खींचते हैं, सेल्फी लेते हैं। इससे बाजार की रंगत तो बढ़ती है, साथ ही खरीदारी भी बढ़ती है। प्रधान ने बताया कि इस बार बाजार में भारी उत्साह है, नवरात्र हो या फिर करवा चौथ बाजारों में खरीदारी का कई सालों का रिकॉर्ड टूटा है। धनतेरस व दिवाली की खरीदारी रोजाना खूब हो रही है। बाजार भी त्योहारों के लिए सज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी झालरों की धूम
बाजार में इलेक्ट्रानिक दिवाली के सामान विक्रेता महेश कुमार ने बताया कि इस बार वाटरप्रूफ पाइप वाली लाइटें आई हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फ्लावर दीये भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। इन फ्लावर दीयों में जब पानी डालते हैं तो वह बिना लाइट के स्वत: ही जल उठते हैं, उनके नीचे एक सुंदर फूल की आकृति बन जाती है। इसके अलावा अधिकांश दुकानदारों ने भी स्वदेशी झालरों को ही रखा है, लेकिन बाजार में चाइनीज एलईडी की भी झालरें मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें