23 से 29 फरवरी तक अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर दर्जनों ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए गए हैं। रेलवे विभाग ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन से पलवल के बीच चौथी रेलवे लाइन के निर्माण के कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा।
अंबाला दिल्ली रेलमार्ग पर जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें 12925-बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर एक्सप्रेस 23 से 26 फरवरी तक, 11901 और 02 गीता जयंती एक्सप्रेस 25, 26 व 27 फरवरी को, 12949 व 50 जम्मूतवी दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस 25 से 27 फरवरी, 11077 व 78 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 25 से 29 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
इसके अलावा 12715 व 16 सचखंड एक्सप्रेस, 11057 व 58 दादर एक्सप्रेस गाड़ियां 27 से 28 फरवरी को अंबाला कैंट से यमुनानगर-सहारनपुर रूट पर परिवर्तित की गई हैं। उत्तर रेलवे के अन्य रेलमार्गों पर भी इसी तरह से रेल यातायात बाधित रहेगा।