फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंबाला कैंट और अमृतसर तक ही जा रही कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
उत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ के बाद अब तक रेलवे यातायात सुचारू नहीं हो पाया है। अब तक जम्मू तवी तक आवागमन करने वाली सभी ट्रेनों को बहाल तक नहीं किया गया है। ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली से अंबाला कैंट तक ही जा रही हैं तो कुछ अमृतसर तक का सफर तय कर रही हैं। दूसरी ओर ट्रेनों के देरी से आने की समस्या से भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शुक्रवार को जम्मू के कटरा में माता वेष्णो देवी तक जाने वाली ट्रेन 20434 जम्मू मेल को कटरा से अंबाला कैंट तक स्थगित रखा जा रहा है। झेलम और मालवा एक्सप्रेस को भी इसी प्रकार इस रूट पर निरस्त किया गया है। ये दोनों ट्रेनें केवल अंबाला कैंट तक आवागमन कर पा रही हैं। जम्मू तवी तक जाने वाली ट्रेन नंबर 18302 संभलपुर एक्सप्रेस को भी जम्मू तवी से अमृतसर तक स्थगित रखा जा रहा है। ट्रेन केवल अमृतसर तक आवागमन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सवा तीन घंटे की देरी से 8:49 बजे करनाल पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से 7:25 बजे करनाल आई। एकता एक्सप्रेस ने भी करीब पौने घंटे इंतजार कराया। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल करीब सवा घंटे की देरी से 11:51 बजे आई। मुंबई सीएसमएटी करीब एक घंटे की देरी से शाम को 6:30 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल 40 मिनट देरी के बाद 2:00 बजे पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें