फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुड़ मंडी सहित कई छोटी मंडिया होंगी शिफ्ट, नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
1004 गुड़ मंडी के व्यापारियों को मंडी शिफ्टिंग की जानकारी देते विधायक जगमोहन आनंद।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक लंबी जद्दोजहद के बाद अब हरियाणा सरकार ने करनाल की गुड़ मंडी सहित दाल मंडी, चारा मंडी, मसाला मंडी सहित छोटी छोटी मंडियों को नई अनाज मंडी में शिफ्ट करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विधायक जगमोहन आनंद ने इस नोटिफिकेशन की प्रति को गुड़ खांड शक्कर मंडी एसोसिएशन के प्रधान को सौंपा। गुड़ व्यापारियों ने इसके लिए किए केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल व विधायक जगमोहन आनंद का आभार व्यक्त किया।
शहर की गुड़ मंडी काफी पुरानी है, पहले तो शहर के बाहर ही थी लेकिन समय के साथ बढ़ी बाजार और शहरीकरण के साथ अब ये मंडी शहर के बीच आ गई है। ये इलाका काफी संकरा हो गया था। वैसे भी गुड़ और खांड का कार्य पहले की अपेक्षा काफी कम रह गया। जिसके कारण इसकी आढ़ते भी घटती गई। अब यहां 20 से 25 आढ़ते व कुछ अन्य दुकानें हैं लेकिन गुड़ मंडी में अन्य विभिन्न सामान की दुकानें बड़ी संख्या में खुल गई। बड़ी किराना मंडी भी बन गई है। गुड़ खांड शक्कर मंडी एसोसिएशन के प्रधान राम लाल अग्रवाल व अन्य कई पदाधिकारी पिछले कई सालों से ये मांग कर रहे थे कि जिस तरह गेहूं धान का काम करने वालों, फल व सब्जी का काम करने वालों को नई अनाज मंडी में दुकानें आवंटित की गई हैं, उन्हें भी उसी नई अनाज मंडी में शिफ्ट किया जाए। जब मनोहर लाल मुख्यमंत्री थे तो भी उनके सामने ये मांग रखी गई थी, उन्होंने मंडी शिफ्ट करने का भरोसा भी दिया था, बाद में जब नायब सिंह सैनी करनाल के विधायक बने और मुख्यमंत्री बने तो उनसे भी मिलकर कार्य किया गया था। इसके बाद विधायक जगमोहन आनंद के संज्ञान में मामला लाया गया। इसके प्रयास तेज फिर तेज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जगमोहन आनंद से सोमवार को जब गुड़ खांड शक्कर मंडी एसोसिएशन के रामलाल अग्रवाल, जय प्रकाश, सूरज कुमार, सुशील कुमार सहित कई पदाधिकारी जब मिलने पहुंचे तो विधायक ने गुड़ मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट करने का नोटिफिकेशन की प्रति व्यापारियों को सौंप दी। व्यापारियों ने विधायक जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अब गुड़ मंडी, दाल मंडी, सब्जी मंडी, चारा मंडी सहित कई छोटी मंडियों को शिफ्ट करने का विधिवत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, आने वाले छह माह के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। शीघ्र ही इसकी डीपीआर तैयार कर कार्य शुरू किया जाएगा। इससे गुड़मंंडी क्षेत्र में जाम से निजात मिलेगी। यहां के बाजार व ग्राहकों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें