फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के मोबाइल में करनाल के भी कई नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा टोल पर पकड़े गए चार आतंकियों के तार करनाल से भी जुड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आतंकियों के मोबाइल में करनाल के कुछ लोगों के नंबर मिले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां हर उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं, जो किसी न किसी रूप में आरोपियों से जुड़े हैं। यही नहीं आतंकियों से बरामद सभी छह मोबाइलों को भी खंगाला जा रहा है और उनकी संपर्क सूची में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आतंकियों के मोबाइल में करनाल के भी कुछ लोगों के नंबर हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पांच दिनों की रिमांड के दौरान जिस तरह से नित नए-नए खुलासे हो रहे हैं और जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 10 दिन की अवधि पूरी होने के बाद एकबार फिर पुलिस आरोपियों की रिमांड कोर्ट से मांग सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि पांच मई को जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर सुबह चार बजे जिला पुलिस ने चार आतंकियों को इनोवा कार सहित पकड़ा था। उनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, पाकिस्तानी पिस्तौल, 31 कारतूस, 1.30 लाख रुपये और छह मोबाइल भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

पाक बार्डर के 3-4 किलोमीटर
दायरे में ही गिराते थे विस्फोटक
बताया जा रहा है कि आतंकी रात के अंधेरे में ड्रोन का प्रयोग करते थे और पाकिस्तान से हरविंद्र सिंह रिंदा बार्डर के 3-4 किलोमीटर के दायरे में ही विस्फोटक सामग्री, हथियार व नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था। उन जगहों की पुलिस ने निशानदेही भी करा ली है लेकिन अभी पुलिस की चिंता कम नहीं हुई है, क्योंकि आतंकियों द्वारा लाई गई पहली दो विस्फोटक खेप का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें