फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बॉक्सिंग में खिलाड़ियों के लिए मिसाल बनीं मानसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बॉक्सिंग में मानसी मलिक खिलाड़ियों के लिए मिसाल बनी है। मानसी को पहलवानी व मुक्केबाजी के गुर बचपन से ही परिवार से मिले। वह अभी 14 साल की है और वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के दम पर जिले व अभिभावकों का नाम रोशन कर रही है।
मानसी ने हाल ही में एशियन सब जूनियर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में रजत पदक जीतकर विदेशी धरा पर देश का परचम लहराया है। इस मुकाबले की शुरुआत में मानसी ने प्रतिद्वंद्वी पर पंचों की बौछार करते हुए बढ़त बनाई, अंतिम बाउट में पिछड़कर मानसी ने रजत जीतकर संतोष किया। इस प्रतियोगिता में 67 से 70 भार वर्ग में उनका फाइनल मुकाबला अबू धाबी में कजाखस्तान की बॉक्सर के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में एशिया देशों के बेहतर बॉक्सरों ने भाग लिया, करनाल से मानसी मलिक इकलौती खिलाड़ी इसमें शामिल हुई। मानसी के पिता राजबीर मलिक का कहना है कि मानसी में बचपन से ही बेहतर मुक्केबाज के गुर रहे हैं। हम उसे अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करवाते लेकिन मानसी वहां भी अपने पंच का दम दिखाने से नहीं चूकती थी। मानसी के मुख्य कोच सुरेंद्र चौहान का कहना है कि अबू धाबी में भारतीय बॉक्सरों का पहले भी अच्छा प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

मानसी ने मुक्केबाजी कॅरिअर की 12 साल की उम्र में शुरुआत कर दी थी। अभी वह शहर के मधुबन अकादमी के पास स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। स्कूली स्तर की प्रतियोगिता में भी मानसी ने कई उपलब्धियां पाई हैं। मानसी ने अपने दो साल के कॅरिअर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए-नए कीर्तिमान रच कर अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है। मानसी अपने ताऊ की प्रेरणा से निर्भीक होकर सभी मुकाबले खेलती है। मानसी का कहना है कि खेल में हार व जीत तो होती रहती है। प्रत्येक मैच से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है।

मानसी की उपलब्धियां
- बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा टीम में भी जगह बनाई।
- नोएडा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें