फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पार्क में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निर्मल कुटिया के सामने स्थित पार्क के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी मिलते ही अपना आशियाना संस्था की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवा दिया। मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

अपना आशियाना संस्था के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि वह कई दिनों से वहीं पार्क में रह रहा था और निर्मल कुटिया से प्रसाद लेकर अपना पेट भरता था। उसकी उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच थी। उसने पिंक रंग का पायजामा, फिरोजी शर्ट और सफेद परना पहन रखा था। मृतक की छाती पर मां का दिल लिखा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक नियमित रूप से वहीं देखा जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें