फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के बैनर तले चौकीदारों ने कर्ण पार्क में आक्रोश रैली की। राज्य प्रधान परवारा राम ने रैली की अध्यक्षता की। रैली में करनाल, जींद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, रोहतक, कैथल, झज्जर, गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत व सोनीपत से बड़ी सं या में शामिल हुए। रैली के बाद डीसी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन साैंपा गया। संचालन कलीराम ने किया। मुख्य वक्ता सीटू के राज्य अध्यक्ष तथा रामचंद्र उपाध्यक्ष ने मौजूदा भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन


सितंबर में 15 से 22 तारीख तक सभी जिलों के चौकीदारों ने पड़ाव डाला था, परंतु राज्य सरकार व उच्च अधिकारी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी बनाने, 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने, मुनियादी भत्ता देने, 60 साल वाले चौकीदारों का बाकायदा वेतन देने, सरकारी काम का किराया माफ करने, खाली पदों पर चौकीदार नियुक्त करने आदि मांगों का सर्व कर्मचारी संघ के नेता ओमप्रकाश सिंह मार, सतपाल सैनी, सीटू नेता जगपाल राणा, हरीश बागी, खेत मजदूर यूनियन नेता जगमाल सिंह व अन्य यूनियनों ने जोरदार ढंग से समर्थन किया। अंत में परवारा राम ने कहा कि राज्य कमेटी बैठक करके राज्य के उपायुक्तों, विधायकों, मंत्रियों के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें