फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाखों का कर्ज लेकर मनीष का अमेरिका से मंगाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/कुंजपुरा। अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत के बाद कुंजपुरा निवासी मनीष का शव रविवार को घर पहुंचने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मनीष चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिवार कुछ दिन पहले कुंजपुरा गांव से बसंती कॉलोनी में शिफ्ट हुआ था। वह सवा साल पूर्व अप्रैल 2023 को डॉन्की के रास्ते अमेरिका गया था।
विज्ञापन

मृतक की मां शिमला देवी ने बताया कि उसे जमीन गिरवी रख 38 लाख रुपये कर्ज लेकर बड़ी उम्मीदों के साथ अमेरिका भेजा था। जो कि एक माह कठिन दुर्गम रास्तों से होता हुआ अमेरिका पहुंचा गया था। जहां उसने शुरुआती दौर में स्टोर पर कार्य किया। उसके बाद मनीष ने टैक्सी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया। मनीष ने 12 वीं पास करने उपरांत पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता रमेश कुमार की 23 साल पहले मौत हो गई थी। परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उसकी मां शिमला देवी के कंधों पर थी। उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह फिलहाल कनाडा में रह रही है।
विज्ञापन

मनीष अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में रह रहा था। दो सप्ताह पूर्व खाना खाने के दौरान उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि उसका शव मंगवाने के लिए करीब 20 लाख का कर्ज लिया है। इसके बाद 11 जनवरी को मनीष का शव दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एंबुलेंस में सुबह कुंजपुरा गांव में उसका शव घर पर लाया गया। गांव में शोक की लहर है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें