फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भारत से इंडिया तक नाट्य प्रस्तुति ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीकृष्ण मंदिर, सेक्टर 14 में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ। इसमें देशभक्ति नृत्य और भारत से इंडिया तक नाट्य प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति और शिक्षा के परिवर्तन को दर्शाया। इसने सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए साध्वी यशोदा भारती ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके प्रेरक विचारों को साझा किया। साध्वी ने कहा कि स्वामी ही ने शिकागो जाने से पहले मैं भारत से प्रेम करता था, लेकिन अब भारत मेरे लिए पूजनीय है। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति गिद्धा थी, जो जोश और उत्साह से भरपूर थी और आयोजन सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत लोहड़ी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया, जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालु अग्नि के चारों ओर एकत्रित हुए और लोहड़ी की परंपराओं का पालन करते हुए तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित की। फिर साध्वी जी ने लोहड़ी के महत्व और उसकी परंपराओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें