फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से व्यक्ति की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बांसा रोड पर सैर कर रहे एक व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव कतलाहेड़ी निवासी चरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिसंबर की शाम को 6 बजे वह अपने पिता दलीप सिंह के साथ कतलाहेड़ी बस अड्डे से बांसा रोड पर सैर कर रहा था। उसके पिता उससे आगे चल रहे थे।
जब वह बांसा रोड पर डेरा जसबीर सिंह के सामने पहुंचे तो उसकी साइड से एक तेज रफ्तार में कार निकली उसने आगे चल रहे उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसके पिता ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें