फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: होटल के कमरे में मृत मिला युवक

Sun, 15 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

नमस्ते चौक के नजदीक स्थित रॉयल होटल में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खरकाली गांव निवासी नीतिश (20) की मौत हो गई। उन्होंने वीरवार को होटल में कमरा लिया था। दो दिन तक बाहर नहीं निकले तो होटल स्टाफ को संदेह हुआ। कमरा अंदर से लॉक था। खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे तो मौत का पता लगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कमरे के अंदर युवक का शव बेड पर पड़ा था। सेक्टर-4 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस जांच अधिकारी राजन ने बताया कि नीतिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई अभी पता नहीं लग पाया है। इसके लिए विसरा जांच के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता लग पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें