निसिंग। जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जेपीएस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता काछवा गांव स्थित सीएम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई थी। जिले के 24 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वारिस, कर्मन, हरित चौधरी, गुरसाखी और शुभदीप ने स्वर्ण पदक जीते। निष्ठा और यशस्वी ने रजत पदक जीता। प्रधानाचार्य बलराज सिंह ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कोच सत्यम सिंह के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। संवाद