फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-12 के पार्क में युवक की डंडे से पीटकर हत्या, सिर पर किए कई वार

विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-12 स्थित झुग्गियों के पास पार्क में बुधवार रात राहुल (19) की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक का परिचित डोन उसे बातचीत के बहाने पार्क के कोने में ले गया और लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर कई वार किए। शोर सुनकर युवक की बहन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को नागरिक अस्पताल से कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




मृतक राहुल की बहन 19 वर्षीय आरती ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है और परिवार के साथ सेक्टर-12 की झुग्गियों में रहती है। राहुल और डोन दोस्त थे। डोन भी समस्तीपुर का रहने वाला है और फिलहाल दुर्गा कॉलोनी में रहता है।



आरोप है कि 4 नवंबर की रात करीब एक से डेढ़ बजे डोन झुग्गियों में आया और राहुल को बातचीत के लिए पार्क में ले गया। वहां कहासुनी के बाद उसने राहुल पर डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन




आरती के अनुसार, वह रूपम और कन्हैया के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपी राहुल के सिर पर वार कर रहा था। तीनों को देखकर डोन उन्हें भी धमकाते हुए कोर्ट क्षेत्र की तरफ भाग गया। राहुल के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें लगी थीं। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन




सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने आरती के बयान पर आरोपी डोन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें