फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक दिन में 15,654 मीट्रिक टन का उठान, सप्ताह में सबसे ज्यादा

विज्ञापन
करनाल की अनाज मंडी में उठान के बाद खाली होने लगे शेड। संवाद
विज्ञापन
करनाल। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक कम होने के साथ ही उठान कार्य में तेजी आने लगी है। पिछले एक सप्ताह के मुकाबले बुधवार को सबसे ज्यादा 15,654 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया। 30 अक्तूबर को सबसे कम 10,577 मीट्रिक टन का उठान हुआ था। अभी करीब 98543 मीट्रिक टन धान मंडियों में पड़ा हुआ है जिसका उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

डीएफएससी जनित मित्तल ने बताया कि इस सीजन में अब तक मंडियों से 4.66 लाख मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। आवक का दबाव कम होने से खरीद एजेंसियों को उठान के लिए अधिक समय मिल रहा है। पहले मंडियों में धान के ढेर लगे होने और शेड भरे रहने से किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब उठान तेज होने से स्थिति में सुधार दिखाई देने लगा है।
खरीद एजेंसियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि मौजूदा गति बनी रही तो अगले चार से पांच दिनों में मंडियों में बचे धान का उठान पूरा कर लिया जाएगा। इससे मंडियों में जगह की उपलब्धता बढ़ेगी। हालांकि, तय समय में उठान पूरा करना एजेंसियों के लिए चुनौती रहेगा। मित्तल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को खरीदे गए धान का जल्द उठान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद से उठान के कार्य में तेजी दिखी है।
विज्ञापन

खेतों में पीआर धान की कटाई का कार्य लगभग पूरा होने के साथ ही अनाज मंडियों में इसकी आवक कम होने लगी है। अब किसानों का रुझान बासमती धान की कटाई की ओर बढ़ रहा है। खेतों में खड़ी बासमती की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगले एक-दो दिन में मंडियों में बासमती धान की आवक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें