फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन घंटे की देरी से आई मालवा सुपरफास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल।
कोहरा का सीजन खत्म हो गया है लेकिन उत्तर रेलवे की ट्रेनों का देरी से आना बंद नहीं हुआ है। करनाल रेलवे स्टेशन पर रोजाना लंबी देरी से ट्रेनें पहुंच रही हैं। कई प्रमुख ट्रेनें सोमवार को भी आधे घंटे से तीन घंटे तक की देरी से आईं।

12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। 14679 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई, जिससे अमृतसर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। 12057 दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस और 18101 जम्मू तवी एक्सप्रेस दोनों ही करीब आधा घंटा विलंब से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20433 जम्मू मेल भी आधा घंटा लेट रही, जबकि 11077 झेलम एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से करनाल पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनों में 12311 नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और 12715 सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 45 मिनट की देरी से आई। दिल्ली की ओर जाने वाली 14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही, जिससे सुबह कार्यालय जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस करीब आधा घंटा और 64465 नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें