फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्यूबवेल स्टार्टर चोरी का दूसरा आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तरावड़ी थाना पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल स्टार्टर और बिजली तार चोरी के मामले में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मामले में शामिल दूसरा आरोपी गांव में ही मौजूद है। सूचना के आधार पर जांच अधिकारी सूरजभान के नेतृत्व में टीम ने आरोपी गौरव को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि गांव पधाना निवासी मखलान सिंह ने शिकायत दी थी कि 23-24 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात लोगों ने उनके खेत से दो ट्यूबवेल स्टार्टर और बिजली तार चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर थाना तरावड़ी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में पहले आरोपी पिंटू उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उसने अपने साथी गौरव की जानकारी दी थी। पुलिस ने गौरव को भी पकड़ लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें