फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मालवा चार तो शान ए पंजाब दो घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर रेलवे के दिल्ली से अंबाला रेल मार्ग पर बुधवार को भी कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंचीं जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्रियों की भीड़ नजर आई। मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी के बाद सुबह 10:04 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। वहीं, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस दो घंटे की देरी के बाद 10:17 बजे आई।
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल ट्रेन दो घंटे की देरी से 12:36 बजे करनाल पहुंची। इसके अलावा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 45 मिनट की देरी से 03:46 बजे स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली स्पेशल फेयर ट्रेन एक घंटे की देरी से 07:31 बजे, जबकि अंबाला-पानीपत लोकल भी लगभग एक घंटे की देरी से 09:38 बजे करनाल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल ट्रेन सवा घंटे की देरी से 02:45 बजे पहुंची। इसी तरह, आम्रपाली एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से 02:40 बजे स्टेशन पर आई। लगातार लेट हो रही ट्रेनों की वजह से यात्रियों का सफर प्रभावित हो रहा है। कई यात्री तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे उन्हें निजी, सामाजिक और व्यवसायिक कार्यों में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें