फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महीने में 20 दिन से ज्यादा लेट आई मालवा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मध्यप्रदेश के डाॅ. आंबेडकर नगर से लेकर जम्मू के माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन तक रोजाना जाने वाली ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस हर दूसरे दिन लेट आ रही है। महीने में ये ट्रेन 20 से ज्यादा दिन देरी से पहुंची। ट्रेन का करनाल पहुंचने का समय सुबह 6 बजे का है। रोजाना 3 से 4 घंटे की देरी से आ रही है। बुधवार को भी चार घंटे की देरी से सुबह करीब 10 बजे पहुंची।
विज्ञापन

नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल एक घंटे की देरी से सुबह 11:30 बजे आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12:35 बजे आई। अमृतसर एक्सप्रेस, आम्रपाली, ऊंचाहार,एकता, शान ए पंजाब, गीता जयंती, पश्चिम एक्सप्रेस भी आधे-आधे घंटे की देरी से पहुंचीं। अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा घंटे की देरी से दोपहर को 1:36 बजे आई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें