फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मालवा दो, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार को भी कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट होकर करनाल स्टेशन पर पहुंचीं। नेताजी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से शाम 4:38 बजे करनाल आई। मालवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी के बाद सुबह 8:02 बजे पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 7:17 बजे स्टेशन पर पहुंची, जबकि अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से 6:47 बजे आई।
विज्ञापन

हिमाचल एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी के बाद 1:14 बजे पहुंची। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल ट्रेन दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से दोपहर 3:12 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस भी तय समय से पौने घंटे लेट होकर 3:48 बजे करनाल पहुंची। वहीं गीता जयंती ट्रेन एक घंटे की देरी से 4:33 बजे स्टेशन पर आई। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें समय पर नहीं चलने के कारण उन्हें ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अन्य जरूरी कामों में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें