देशभर से 14 शिकायतें
इस खाते के खिलाफ अब तक 14 शिकायतें एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से एक शिकायत हरियाणा से संबंधित है। यह बताता है कि खाता राष्ट्रीय स्तर पर चल रही साइबर ठगी की चेन का हिस्सा था।
कानूनी कार्रवाई
इस मामले में पुलकित भारद्वाज और अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 148, दिनांक 16.09.2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत थाना साइबर क्राइम, करनाल में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब लेन-देन की पूरी ट्रेल खंगाल रही है और यह जांच भी चल रही है कि इतने बड़े स्तर पर पैसों की हेराफेरी किन-किन खातों में पहुंचाई गई।
91 संदिग्ध बैंक शाखाएं पुलिस की राडार पर
हरियाणा पुलिस ने बताया कि राज्य में अब तक 91 बैंक शाखाएं संदिग्ध पाई गई हैं, जहां साइबर अपराधी फर्जी खाते खोलकर ठगी का पैसा घुमाते रहे हैं। पुलिस लगातार इन खातों की पहचान कर रही है और बैंकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे खाता खोलते समय नियमों का सख्ती से पालन करें। साइबर पुलिस ने आम नागरिकों को सचेत करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान खाते में पैसा जमा न करें, संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और यदि कोई व्यक्ति छोटे कारोबार का हवाला देकर बड़े लेन-देन करता दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत बैंक या पुलिस को दें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। फर्जी बैंक खातों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं और नियमित तौर पर अपराधियों की धरपकड़ कर रही है।
ये भी पढ़ें: Haryana: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को उतारा मौत के घाट, पुलिस पूछताछ में सामने आया सच, प्रेमी फरार