फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना रैली की झलकियां

Sun, 25 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
इनेलो रैली में खुशी से झुमती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
1. इनसो वोलंटियर्स ने संभाली सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था : सद्भावना रैली के दौरान सुुुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जिम्मा इनसो के वोलिटियर्स ने संभाला। इस बार रैली पूरे व्यवस्थित तरीके से नजर आई, लेकिन रैली खत्म होने के बाद कहीं भी इनसो वोलंटियर्स नजर नहीं आए।
विज्ञापन

2. सात साल का विपुल रहा आकर्षण का केंद्र : हरे कुर्ते पजामे और हरी पगड़ी बांधकर आए जींद निवासी सात वर्षीय विपुल हाथ में हरा झंडा लिए था, जिस पर लिखा था ताऊ तुझे सलाम।
3. अजय चौटाला की जगह कहा अजय यादव : रैली को संबोधित करते हुए कलानौर की पूर्व विधायक सरिता नारायण ने नारे लगवाने के दौरान अजय चौटाला की जगह अजय यादव बोल दिया, बाद में नारायण ने अजय चौटाला कहा।
विज्ञापन

4. मंच के बाएं शराब की बोतल लेकर घुसा व्यक्ति : मुख्य मंच के बायीं तरफ एक व्यक्ति शराब की बोतल लेकर घुुस गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने तुरंत उठाया और मुंह दबाकर बाहर ले गए।
5. अतिथियों का नगाड़ा बजाकर किया स्वागत : रैली के दौरान कोई भी अतिथि रैली स्थल पर पहुंचा तो उसका स्वागत नगाड़ा बजाकर किया गया।
6. लोकगायक फौजी कर्मबीर ने गीत द्वारा देवीलाल को किया याद : लोक गायक फौजी कर्मबीर ने गीत दुनिया खड़ी देखती रहेगी, इसा बना दिया इतिहास तनै। जगत ताऊ देवीलाल सारी दुनिया बोलै शाबास तनै द्वारा लोगों के समक्ष देवीलाल की गाथा का बखान किया।
7. हरी चुंदड़ी में नाचती दिखी बुर्जुग महिलाएं : रैली में महिलाओं की संख्या भले ही कम रही हो, लेकिन मंच के सामने र्बाइं ओर महिलाएं हरी चुंदडी में गीत गाकर नाचती नजर आई।
8. देवीलाल की कांवड़ लेकर मंच पर पहुंचा दिनेश कुमार : इनेलो समर्थित गांव धनाना का दिनेश कुमार देवीलाल की कांवड़ लेकर मुख्य मंच पर पहुंचा। इनेलो नेताओं ने बताया कि दिनेश कुमार हर साल देवीलाल के जन्म दिवस पर हर की पौड़ी हरिद्वार से कांवड़ लेकर रैली में पहुंचता है।
9. पीने के पानी को तड़पती रही महिलाएं : रैली के दौरान अधिक गर्मी होने के कारण महिलाएं पानी के लिए तड़पती रही। कार्यकर्ता पानी की बोतलें देते तो नजर आए, लेकिन महिलाओं तक बहुत कम पानी पहुंचा।  
10. सोते दिखे बुजुर्ग व रैली में आए लोग : पंडाल के बीच में खाली जगह देखकर बुजुर्ग व रैली में आए अन्य लोग सोते नजर आए।
12. त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश : रैली के दौरान मुख्य मंच के पास ही संतोष यादव ने विधायक अभय चौटाला से त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
14. 103 ट्रैक्टर लेकर पहुंचे नरेंद्र सांगवान : घरौंडा के पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान 103 ट्रैक्टर लेकर रैली स्थल पर पहुंचे।
15. दोपहर तक ताऊ देवीलाल का झंडा लहराता रहा सिख कार्यकर्ता : मंच के दाईं ओर एक सिख कार्यकर्ता सुबह रैली शुरू होने से लेकर खत्म होने तक ताऊ देवीलाल का एक बड़ा झंडा लहराता रहा।
16. मंच तक पहुंचने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध : रैली में मुख्य मंच तक पहुंचने के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा चार-पांच जगर परिचय पत्र जांचे जा रहे थे, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन

17 : इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव इनेलो महासचिव ब्रज शर्मा व जिलाध्यक्ष यशवीर राणा ने नीतिश कुमार व शिवपाल यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें