फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहीं मिला महिंद्र का शव, खूबड़ू तक चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कमालपुरा रोड़ान गांव में जायदाद के लिए बेटे ने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी, इसके बाद शवों को नहर में फेंक दिया था।
महिला का शव तो बरामद हो चुका है, लेकिन सात दिन बाद भी आरोपी के पिता महिंद्र का शव नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने गगसीना से खूबड़ू तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। हत्यारोपी इकलौता बेटा हिम्मत सिंह पांच दिन के रिमांड पर है।
मामले के अनुसार, आरोपी बेटा 13 और 14 की मध्य रात्रि को दीवार फांदकर अपने घर में घुसा था। चूंकि होली वाले दिन उसके पिता ने शराब पी रखी थी और नशे के कारण वह बेहोश था। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे का अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी के लिए विवाद चल रहा था। इसीलिए उसने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वह जानता था कि उसके पिता महेंद्र होली पर शराब जरूर पीते हैं, इसलिए उसने इसका फायदा उठाया और दीवार फांदकर घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि पिता महेंद्र शराब के नशे में चारपाई पर लेटा था। तभी हिम्मत ने पहले पिता का मुंह दबाया और ड्रिल मशीन से सिर व गले में सुराख कर दिया। मां बाला देवी चिल्लाने लगी तो उसका मुंह दबाया और उसकी भी इसी तरह से हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें