फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गरजी महिलाएं, निकाला जुलूस

Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पक्के रोजगार, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये, सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल के तहत शुक्रवार को हजारों आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील वर्करों ने शहर में जुलूस निकाला। हड़ताल का आह्वान सीटू व परियोजनाकर्मियों के राष्ट्रीय संगठनों की ओर से किया गया था। इसके तहत जिले भर की मिड डे मील, आशा, आंगनबाड़ीकर्मी, मदर ग्रुपस की वर्कर्स हड़ताल पर रही व तमाम ब्लाकों के अंदर भी प्रदर्शन किया। संगठनों ने फैसला किया 27 जनवरी को दोबारा से करनाल के फव्वारा पार्क में जिला की तमाम परियोजना वर्कर, सर्व कर्मचारी संघ व सीटू के तमाम संगठन पहुंचेंगे व ओएसडी के इस व्यवहार पर सरकार को घेरेंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। इससे पहले, फव्वारा पार्क में हड़ताल के बाद हुई सभा को प्रमुख रूप से सीटू प्रान्तीय महासचिव जयभगवान, सर्व कर्मचारी संघ के उपमहासचिव जीवन सिंह, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष मधु शर्मा ने संबोधित किया। संगठन नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार देश की एक करोड़ महिलाओं के साथ भारी भेदभाव कर रही है। परियोजनाओं में काम करने वाली इन वर्करों को मामूली मानदेय देकर इनकी मेहनत की भारी लूट की जा रही है। आज की यह देशव्यापी हड़ताल इस बात के लिए है कि मोदी सरकार आगामी केंद्रीय बजट में इन वर्करों के लिए गुजारे लायक वेतन की घोषणा करे। केवल भाषणों व छलावों से बात बनने वाली नहीं है, जब तक जनता के मेहनतकश हिस्सों को अपनी मेहनत का मेहनताना नहीं मिलता तब तक विकास की बात बेमानी है। परियोजनाओं को स्थाई विभाग बनाकर वर्करों को पक्का किया जाए व प्रयाप्त बजट आवंटित होने से ही देश में कुपोषण व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा सकता है। इस अवसर पर मधु शर्मा, मूर्ति, मैना, शीला, ओमप्रकाश, कृष्ण शर्मा, जयभगवान, ओपी माटा, सतपाल सैनी, हरीश बागी, कश्मीर सिंह, जगपाल राणा, अशोक पांचाल, मधु शर्मा, सुमन व मंजू ने भी वर्करों को संबोधित किया।
विज्ञापन

ओएसडी ने नहीं लिया ज्ञापन
मांगों के बारे में जब हजारों महिलाएं ने मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन देने पहुंची तो वे कोठी से उठकर चले गए। ज्ञापन तक नहीं लिया गया। इस बात की संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। आंगनबाड़ी यूनियन की रूपवती, शीला, आशा वर्कर्स की मैना, मिड डे मील वर्कर्स की मूर्ति, सुनीता, मदर ग्रुप समिति, सीटू के जिला सचिव जगपाल राणा, हरीश बागी, सर्व कर्मचारी संघ के सचिव कृष्ण शर्मा, प्रधान ओम प्रकाश, डीवाईएफआई के राज्य महासचिव संदीप सिंह, जनवादी महिला समिति पार्वती तनेजा आदि ने संबोधित किया। तमाम नेताओं ने ओएसडी के इस व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की।
बाक्स
ये हैं मुख्य मांगें
मुख्य मांगों में आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील कर्मियों समेत तमाम परियोजनाकर्मियों को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए, तब तक 18 हजार रूपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। आगामी केन्द्रीय बजट में केंद्र सरकार परयिोजनाओं के बजट में प्रयाप्त बढ़ोतरी करे। वर्कर्स के मानदेय/वेतन में बढ़ौतरी करे व पूर्व की घोषणाओं को लागू करे। 45वें श्रम स मेलन के अनुसार सभी वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभ, जैसे पेंशन, मैटरनिटी अवकाश, पीएफ, सुरक्षा भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, ड्रेस आदि तमाम सुविधाएं लागू हों। मिड डे मील व आईसीडीएस योजना के निजीकरण पर रोक लगे। छंटनीग्रस्त मिड डे मील व आशा वर्कर्स की पुन: बहाली हो।
विज्ञापन

इंद्री। मिड डे मील वर्कर्स एवं आशा वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू एवं सहयोग सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा) से जुड़ी वर्करस ने इंद्री शहर में प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने बिजली निगम प्रांगण में बैठक कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता मिड डे मील वर्कर्स की प्रधान शिमला देवी एवं आशा वर्कर्स यूनियन की प्रधान सुदेश रानी ने की। सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान मलकीत सिंह ने वर्करों को संबोधित किया। शिमला देवी व सुदेश ने कहा कि हरियाणा व केंद्र सरकार द्वारा परियोजनाओं में कार्य करने वाली मिड डे मील वर्कर, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर एंव हैल्पर, मदर ग्रुप हरियाणा आदि का भारी शोषण हो रहा हैं।
बिजली परिसर में दिया धरना
असंध। असंध  के बिजली घर परिसर में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनवाड़ी वर्कर्स आशा वर्कर्स व मिड डे मील वर्करों की प्रधान संतोष देवी एवं पूनम देवी आशा वर्कर प्रधान की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें सर्वकर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान कर्मबीर शर्मा, असंध -2 के प्रधान कपिल शर्मा व बिजली बोर्ड से नरेंद्र पहल ने शिरकत की। बैठक में सैकड़ों मिड डे मील वर्कर्स व आशा वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भाग लिया। मीटिंग के बाद सभी मिड डे मिल वर्कर्स आशा वर्कर्स आंगनबाड़ी वर्कर्स को सवा सौ की हाजिरी में बिजली घर परिसर से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुई असंध के सालवन चौक पर पहुंची जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ओर रोष जाहिर किया इस मीटिंग में प्रमुख रूप से नीलम देवी सुशीला देवी संतोष रानी उषा देवी रजनी बहोती देवी सुमन बाला देवी रोशनी देवी व सतबीर सिधड व शीशपाल कामरेड आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं, नीलोखेड़ी, घरौंडा, व अन्य कस्बों में भी हड़ताल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें