करनाल। करनाल एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन (काइमा) की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन अमराव स्पोर्ट्स अकादमी में हुआ। टूर्नामेंट में मधुर बजाज व प्रतीक सचदेवा की जोड़ी रही प्रथम और रविंदर ढल व दीपक सचदेवा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। विनर और रनर टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
काइमा के प्रधान रविंदर ढल ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 30 खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन पर मधुर बजाज और प्रतीक सचदेवा की जोड़ी को विजेता घोषित किया गया। काइमा की ओर से पिछले कई साल से बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 40 प्लस गेम में प्रथम मधुर बजाज और प्रतीक सचदेवा प्रथम, रविंदर ढल और दीपक सचदेवा दूसरे स्थान पर और अंकित चावला और उदित शर्मा की जोड़ी तीसरे स्थान पर है।
20 प्लस 40 प्लस गेम में संयम बब्बर और मधुर बजाज पहले स्थान पर, रविंदर ढल और उदित शर्मा दूसरे स्थान पर और अमित चावला और चैतन्य मेहतानी तीसरे स्थान पर रहे और मिक्स डबल गेम में दीपक सचदेवा और मोनिका सचदेवा की जोड़ी पहले स्थान पर और मुनीश बब्बर और पूनम बब्बर की जोड़ी दूसरे स्थान व मनीष गाबा और अनीता गाबा की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।
टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। टूर्नामेंट में अनीता गाबा और दिशा सचदेवा रेफरी रहीं। मधुर बजाज और अंकित चावला ने टूर्नामेंट का संचालन किया। दीपक सचदेवा, मनीष गाबा, राजिंदर भल्ला, मुनीश बब्बर और साहिल बुद्धिराजा ने संचालन में सहयोग किया।
काइमा के सचिव भावुक मेहता ने बताया कि इस तरह के आयोजन होने से मेलजोल बना रहता है। इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार रणबीर अरोड़ा, सोमनाथ सचदेवा के साथ राजेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।