फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किक बाॅक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी मधु का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
- उज्बेकिस्तान में आयोजित हुई थी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। किक बाॅक्सिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी मधु का करनाल पहुंचने पर स्वागत किया गया। तरावड़ी कस्बे की इब्रो इंडिया परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मधु ने कहा कि जब तक उसको सहायता मिलती रहेगी वह भारत का नाम इसी तरह रोशन करती रहेगी।
विज्ञापन

विदित हो कि उज्बेकिस्तान में आयोजित किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप की 50 किलोग्राम वर्ग में मधु ने यह पदक जीता है। यह मुकाम पाकर अब उसका चयन एशिया कप के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में 102 देशों के 2200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत से 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मधु ने कहा कि उसका अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने का है। उसने बताया कि पिछले दिनों पुर्तगाल में आयोजित इब्रो इंडिया ने उसकी मदद की थी। इस मौके पर एच आर हेड यशपाल सिंह व डायरेक्टर किशन धवन मौजूद रहे। यूनिट हैड श्रभ्वड़, एचआर, यशपाल, प्रोडक्शन हैड राजीव भाटिया, विनोद भाटिया, अपूर्वा, संजय शर्म सोहानी टुटेजा, हरिओम, प्रीति ने मधु को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें