फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भारतीय टीम फाइनल से बाहर पर अंशुल का बेहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेमिफाइनल में अफगानिस्तान से 20 से हारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ओमान में चल रहे एशिया कप में भारत ए टीम फाइनल से बाहर हो गई है। भारत की टीम सेमिफाइनल में अफगानिस्तान से 20 रन से हार गई। हालांकि इस कप में भारत की टीम की ओर से अंशुल का प्रदर्शन सबसे अव्वल रहा।

एशिया कप के पहले मुकाबले में अंशुल के प्रदर्शन की बदौलत भारत-ए की टीम ने पाकिस्तान-ए को सात रन से हराया। अंशुल कंबोज ने चार ओवर में 32 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए अंशुल कांबोज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में भारत ने ओमान की टीम को हराया जिसमें अंशुल ने एक विकेट लिया। तीसरे मैच में भारत ए टीम ने यूएई की टीम को हराया हालांकि इस मैच में अंशुल नहीं खेल पाया।
विज्ञापन

सेमिफाइनल में भारत ए टीम का मैच अफगानिस्तान के साथ हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ए की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई। अब भारत ए टीम एशिया कप से बाहर हो गई है।
विज्ञापन


भारत ए टीम में ये खिलाड़ी रहे शामिल
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, अंशुल कंबोज, आयुष बडोनी, नेहाल वढेरा, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रसिख दार सलाम और वैभव अरोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें