इंद्री। बीबीपुर ब्राह्मण गांव स्थित एक लैब का ताला तोड़कर चोरों ने 5.72 लाख रुपये की मशीनें और 1.08 लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीबीपुर ब्राह्मण गांव निवासी राजीव कुमार ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही 17 वर्षों से लेबोरेटरी है। वह 31 जुलाई को लेबोरेटरी में ताला लगाकर अपने घर आ गया था।
रात में चोरों ने उसकी लेबोरटरी का ताला तोड़ दिया। चोर वहां 3.80 लाख रुपये का सेल काउंटर, 1.65 लाख रुपये की बॉयोकेमेस्ट्री की मशीन, 27 हजार रुपये का लैपटॉप, एक किलोवॉट का यूपीएस, 1.08 लाख रुपये चोरी कर ले गए। जब उसके पड़ोसी लेबोरेटरी पर पहुंचे तो उन्होंने ही चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद वह लेबोरेटरी पर पहुंचा और चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद