फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश जाने की चाह में गंवाए लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। लगातार लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो रही है। ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। जिनमें ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने के नाम पर दो लोगों से लाखों रुपये ठगे गए हैं। एक मामले में एजेंट ने अलग-अलग देशों में पीड़ित को घुमाया तो दूसरे मामले में आरोपी ने पीड़ित से पूरी रकम ले ली और अब रुपये देने से मना कर रहा है। इन दोनों मामलों में बुटाना थाना व इद्री थाना पुलिस जांच कर रही है।

केस-1
पुलिस को दी शिकायत में डाबरथला गांव निवासी रोहताश कुमार ने बताया कि आरोपी बडौता गांव निवासी राकेश, सौंथा कैथल निवासी कुलदीप, कुरुक्षेत्र निवासी मनोज व महूल गांधी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसकी अगस्त 2023 में आरोपियों से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि वह उसके छोटे बेटे अभिषेक व उसकी पत्नी को ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिला देगा। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से पहले बैंकॉक जाना पड़ेगा। उन्होंने मुम्बई से उनकी टिकट कराई, साथ में उसकी भी टिकट करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी बोले कि अर्मेनिया भी जाना होगा। इसके लिए 45 लाख रुपये मांगे। जब उन्होंने मना किया तो आरोपी बोले कि दो से तीन देशों में जाना पड़ेगा तभी ऑस्ट्रेलिया का वीजा मिलेगा। इसके बाद उसने बेटे को उस देश में भेज दिया लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। उससे 17 लाख रुपये ले लिए।


केस-2
गुमटो गांव निवासी राजेश ने बताया कि इंद्री निवासी मनमीत सिंह ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 1606900 रुपये ठग लिए हैं। आरोपी ने उसके बेटे आशीष को ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट दिलाने की बात कही थी। कहा था कि तुम्हारा बेटा वहां लाखों रुपये कमाएगा। वह उसकी बातों में आ गया और उसने आरोपी के कहे अनुसार उसे 1606900 रुपये दे दिए। आरोपी ने उसके बेटे को न तो ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही अब रुपये वापस कर रहा है। रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
अधिकृत एजेंट से ही करें संपर्क : डीसी

युवा शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अनधिकृत ट्रैवल एजेंट एवं एजेंसियों से सावधान रहें। वे सरकार की ओर से अधिकृत ट्रैवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें और अच्छी तरह से पूछताछ कर लें।
विज्ञापन

उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार समय-समय पर इस बारे लोगों को जागरूक एवं सावधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्राय: देखने में आता है कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट पंजीकृत नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे एजेंटों से आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे नकली या अनधिकृत एजेंट विभिन्न प्रचार माध्यमों में अपना विज्ञापन प्रकाशित व प्रसारित करवाते हैं, जिससे आमजन उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई, अन्य संपत्ति या गहने इत्यादि गंवा बैठते हैं। उन्होंने बताया कि अनधिकृत एजेंट व एजेंसी विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति को लक्षित देश की बजाय किसी अन्य देश एवं जगहों पर भेज देते हैं। सरकार की और से अधिकृत ट्रैवल एजेंट व एजेंसियों की सूची जारी की हुई है। इस बारे में अधिक जानकारी https://emigrate.gov.in/ के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें